मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द गांव निवासी किशोर का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर से भेड़ चराने जंगल में गया था। घटनास्थल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में होने से वहां की पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जंगल में तलाश के दौरान मिला शव क्षेत्र के परसिया खुर्द गांव निवासी विद्या मणिपाल का बेटा 15 वर्षीय पंचराज पाल बुधवार की सुबह घर से निकला। भेड़ चराने के लिए जंगल में चला गया। देर शाम तक किशोर जब वापस नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए। ग्रामीणों के साथ पिता अपने लापता बेटे की जंगल में तलाश करने लगे। तभी घर से लगभग एक किमी दूर जंगल में किशोर का शव मिला। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर हलिया ...