मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर गांव में बीती रात घर के सामने खड़ी पिकअप चोरी हो गई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, लेकिन दूसरे दिन भी चोरों का कुछ पता नहीं चल सका।क्षेत्र के दीपनगर बाजार निवासी संतोष कुमार अग्रहरी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुद्धवार की शाम अपनी पिकअप घर के सामने नीम के पेड़ के बगल खड़ी कर सोने चले गए। जब सुबह नींद खुली तो पिकअप गायब थी। आस-पास खोजबीन की, लेकिन पिकअप कहीं नहीं मिली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची संतनगर पुलिस ने बाजार में लगे दर्जनों से ऊपर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन पिकअप नहीं दिखाई पड़ी। पुलिस बाजार से दूर लालगंज कलवारी मार्ग से लिंक सड़कों पर भी लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। इस संदर्भ में इं...