मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव में बीती रात घर के दरवाजे में उतरे करंट से किसान की मौत हो गई। घटना के समय पर कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किसान का विवरण नैड़ी कठारी गांव निवासी 53 वर्षीय मयाशंकर किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को वह अपने घर पर थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। देर शाम मयाशंकर घर के कमरे में जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही दरवाजे को हाथ से पकड़ा, तभी उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह अचेत हो गए। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मयाशंकर को अचेत पड़ा देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

अस्पता...