मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतार कला बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से दिनदहाड़े 68 हजार रुपये बाइक सवार बदमाश चुरा ले गए। घटना के समय संचालक नाश्ता करने गया था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये चोरी गांव निवासी सूर्यदेव अग्रहरि पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। पतार कला बाजार में केंद्र संचालित करते हैं। बुधवार की दोपहर संचालक केंद्र का शटर बंद कर नाश्ता करने चले गए। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश सड़क पर लोगों की रेकी कर रहा था, जबकि दूसरा बाइक पर बैठा था। तीसरे बदमाश ने शटर को मोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखे 68000 रुपए लेकर फरार हो गया। पूरी घ...