मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। गांवों की सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों को ब्लॉक और तहसीलों से सम्बद्ध कर लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य लिया जा रहा है। जिले के 286 सफाई कर्मियों को विभिन्न विभागों से सम्बद्ध कर दिया गया है। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। इन सफाई कर्मियों के गांवों में कभी झाड़ू ही नहीं लगवाया जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी कई गांवों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।सूबे में बसपा सरकार के शासन में जिले के 809 गांवों में सफाई के लिए लगभग दो हजार सफाई कर्मियों की तैनाती की गयी थी। इन सफाई कर्मियों को गांवों का भी आवंटन कर दिया गया है। इनमें 286 ऐसे ग्रामीण सफाई कर्मी है, जो अपने तैनाती स्थल पर कभी झाड़ू लगाने का कार्य ही नहीं करते है। इन सफाई कर्मियों को डीपीआरओ कार्...