Mirzapur News: ग्रामीणों ने नागा साधू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तुलसी गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नागा साधु से भयभीत होकर जान-माल की रक्षा का गुहार लगाई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि तुलसी गांव स्थित एक अखाड़ा के नागा साधु के क्रिया कलाप से ग्रामीण दहशत में है। नागा साधु अक्सर नशे में धुत होकर ग्रामीणों को गाली देता है। यदि कोई विरोध करता है तो त्रिशूल और चाकू से मारने की धमकी देते हैं। गांव की महिलाओं और लड़कियां भी तंग हो गई है।तुलसी गांव के पूर्व प्रधान बालचंद शुक्ला, अजीत कुमार जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद, रमाशंकर, रहीस पाल, ओम प्रकाश यादव, चंदिका यादव आदी लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और जान माल सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां बेटे के साथ गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.