मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदार योजना के तहत ग्रामसभाओं के तालाबों को जनप्रतिधियों एवं अधिकारियों को गोद दिया जाएगा। गोद लिए तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकासित करेंगे। योजना में प्रत्येक ग्रामसभा के बस्ती के मध्य स्थित तालाब का सुंदरीकरण के साथ ही उसके चारों ओर पाथवे का निर्माण करवा कर प्रकाश के लिए आकर्षक लाइटिंग कराया जाएगा। पाथवे पर सुबह सबेरे मार्निंग वॉक करने की पूरी व्यवस्था के साथ कुर्सी भी लगवाया जाएगा। ताकि मार्निंग वॉक के दौरान चेयर पर बैठ कर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे दो मिनट सुकून के पल बीता सकें।

योजना का विस्तार योजना में जनपद के 857 ग्रामपंचायतों में तालाबों को चिन्हीत कर उनके सुंदरीकरण आदि की योजना तैयारी चल रही है। मुख्य विकास अधिकारी की विशाल कुमार की पहल पर पंच...