मिर्जापुर, सितम्बर 22 -- Mirzapur News: लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार में सोमवार की शाम गैस सिलेंडर लदे आटो की टक्कर से किशोरी जख्मी हो गई। उसका दाएं पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस जख्मी किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। लहंगपुर चौकी क्षेत्र के बामी फटहवा गांव निवासी अवधेश अपनी 11 वर्षीया पुत्री सुनेहा का इलाज कराने पटेल नगर गए थे। वहां से वापस लौटते समय वंदना स्टूडियो के सामने बाइक खड़ी कर बाइक पर बैठे थे। तभी आटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। चपेट में आने से बाइक पर सवार सुनेहा चोटिल हो गई। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...