मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। गुरू पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम समेत अन्य आश्रमों पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रहेगी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एक अपर पुलिस अधीक्षक, पांच सीओ और 11 इंस्पेक्टरों के साथ ही सात सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा आश्रमों के आसपास वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। जिससे यातायात में किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न होने पाए。 यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारीश्रद्धालुओं की भीड़ गुरू पूर्णिमा पर 30 जुलाई को चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम के अलावा विंध्याचल के महुआरी स्थित देवरहा हंस बाबा आ...