मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। गुटखा थूकने का विरोध करने पर युवक की पिटाई करने वाले कार सवार दो आरोपियों को विंध्याचल पुलिस ने शनिवार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है। 26 अगस्त की रात कार सवार दो लोग विंध्याचल के पटेंगरा नाला के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान बगल से जा रहे विंध्याचल के पुरानी वीआईपी मोतिया झील निवासी विकास निषाद पर कार सवारों ने गुटखा थूक दिया था। जिसका युवक ने विरोध किया। विरोध करने पर कार सवारों ने युवक की पिटाई कर दी। मारने पीटने के बाद कार सवार भाग निकले।पीड़ित ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर देकर कार सवारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दामुचक में युवक की बेरहमी से पिटाई, दो धराए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।...