मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने शुक्रवार को गाजीपुर गांव के घसुई मजरा में प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार ने स्थल को निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि करीब 23.46 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसबीएम (ग्रामीण) के जिला समन्वयक सुनील कुमार उपाध्याय, प्रशासक शिवलखन बिंद, विनोद यादव, केशव यादव और सचिव धनंजय बिंद मौजूद रहे। प्रशासक शिवलखन बिंद ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...