Mirzapur News: गर्भवती को सर्प ने डसा, गंभीर
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अटारी गांव में बीती रात गर्भवती को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के अटारी गांव निवासी 21 वर्षीय रीना गर्भवती हैं। वह घर के बाहर किसी काम से गई थीं। तभी घास में छुपे सर्प ने महिला के पैर में डस लिया। घर लौटने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसने घरवालों को आपबीती सुनाई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती की हालत नाजुक देख मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.