मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित एक अस्पताल में रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 सदस्यों ने रक्तदान किया। सचिव शरद श्रीवास्तव, श्वेता केसरवानी, नरेश केसरवानी, दिव्यांश, चंदन, नंदिनी केसरवानी, अभिषेक केशरवानी, अमन कटारे, उमंग अग्रवाल, राजेश केसरवानी, मनीष केसरवानी आलोक केसरी आदि ने रक्तदान किया। इसके बाद मातृ वात्सल्य कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फल, सत्तू, गुड़, चना एवं ड्राईफ्रूट्स वितरित किए गए। डॉ. मृदुला जायसवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दी। इस दौरान विक्रम जैन, मो. परवेज खान, विष्णु खंडेलवाल, अनूप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, आनंद गुप्ता, गौरव वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, शैलेंद्र कटारे, संजय कटारे, रवि जैन, मीना कटारे, सुमन कटार...