मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कंतित स्थित गयासुद्दीन शहीद बाबा का उर्स मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में जायरीनों ने हजरत गयासुद्दीन शहीद बाबा की मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। जिले भर से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचे थे। दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो गया था।मंगलवार को सुबह से शाम 8 बजे तक जायरीनों में प्रसाद वितरण किया गया। मगरिब की नमाज के बाद चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इसके बाद रात 10 बजे से महफिले शमा कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें देश के प्रसिद्ध कव्वाल शावेज़ शाफैज वारसी, देवा शरीफ, लखनऊ और उस्मान गुलफाम चिश्ती, रामपुर ने अपनी रूहानियत भरी कलाम पेश कर महफिल की समां बांध दी। कव्वाली देर रात तक चली और जायरीन देर तक झूमते रहे। व्यवस्थापक जनाब श...