मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। गणपति बप्पा के जयकारों से विंध्यधाम का माहौल भक्तिमय हो गया। विंध्यधाम के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन समिति के पदाधिकारियों, बाजारवासियों और युवाओं ने धूमधाम से किया। प्रतिमा विर्सजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु प्रतिमा के साथ बाजार में निकले। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्धारित मार्ग से भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूरे रास्ते युवा और ग्रामीण गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। डीजे की धुन पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। विंध्याचल धाम में जगह-जगह भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गयी थी। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: उत्सव पूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा की हुई विदाई मूर्ति का विसर्जन...