मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। घर में मां और बड़ी मां के बीच हुए विवाद के बाद युवती ने शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगा दी। तेज धारा में बहते हुए वह शहर के विसुंदरपुर घाट के पास पहुंच गई। घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों की नजर युवती पर पड़ी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे गंगा से बाहर निकालकर जान बचाई। इसके बाद युवती को शहर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के सीउर गांव निवासी 20 वर्षीय नंदिनी मंगलवार देर शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घर में मां और बड़ी मां के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा की तेज धारा में बहते हुए वह विसुंदरपुर घाट के समीप पहुंच गई। घाट के पास मौजूद नाविकों ने युवती को गंगा में बहते दे...