मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर सोमवार को स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से दो किशोर डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने एक किशोर को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरे किशोर की डूबने से मौत हो गई। लगभग एक घंटे बाद उसका शव उताराया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किशोर की पहचान भदोही जिले के मूसी गांव के आशीष कुमार का पुत्र 15 वर्षीय विवेक कुमार कक्षा नौ का छात्र था। वह चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव अपने ननिहाल में मामा कलंदर के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। रविवार को बारात गई थी। सोमवार को बारात लौटने के बाद विवेक गांव के ही 20 वर्षीय डिंपल और परिवार की महिलाओं के साथ रामपुर...