Mirzapur News: खेत से घर लौट रही आंगनबाड़ी सहायिका को सर्प ने डसा, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेहरा खुर्द गांव में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। वह गांव में आंगनबाड़ी सहायिका थी। खेत से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के पटेहरा खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी सुबह अपने खेत में धान की निराई करने गई थी। शाम लगभग पांच बजे खेत से वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही महिला खेत से कुछ दूर पहुंची। तभी सर्प ने महिला के पैर में डस लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने महिला को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका अपने गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.