मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार की सुबह खेत में मेड़ बांध रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित चौहान पुत्र मुरारी चौहान सुबह घर से अपने खेत पर गया था। खेत में मेड़ बांध रहा था। उसी समय बूंदाबांदी शुरु हो गई। बारिश के साथ अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर रुप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनो...