मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: लालगंज। खेत पर सिंचाई के लिए लगाए गए मोनोब्लाक पम्प को शुक्रवार की रात चोर चुरा ले गए। पीड़ित किसान ने थाने पर चोरी की तहरीर दे दी है। क्षेत्र के कस्बा निवासी किसान जयशंकर यादव का खेत बंटाई पर घनश्याम पटेल ने खेती की है। घनश्याम पटेल खेत की सिंचाई के लिए पास में स्थित बसही नदी में अपना निजी मोनोब्लॉक लगाया था। इसी बीच शुक्रवार की रात चोरों ने मोनोब्लॉक का सेक्शन पाइप और फाउंडेशन तोड़कर पम्प चुरा ले गए। किसान घनश्याम पटेल जब सुबह खेत पर पहुंचे तो मोनो ब्लॉक गायब था।उन्होने लालगंज थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...