Mirzapur News: खलिहान में आग लगने से तीन बीघा धान की फसल राख
मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: हलिया। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के हरदी मजरे में सोमवार को खलिहान में रखी धान की फसल में अचानक आग लग गई। हादसे में किसान ओमप्रकाश मौर्य की ढाई बीघा और उनके छोटे भाई रामसहाय मौर्य की एक बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। दोनों भाइयों की फसल की ट्रैक्टर से थ्रेसरिंग हो रही थी। इसी दौरान आग लग गई। धुआं उठता देख परिजनों ने शोर मचाते हुए घड़ा-बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.