मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: ​राजगढ़। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से रविवार की दोपहर में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कच्चा मकान गिर गया। ​दीवार गिरने की आवाज सुनते ही परिजन घर से बाहर निकल लाए। क्षेत्र के राजगढ़ निवासी सालिक राम तथा कन्हईपुर निवासी राजेन्द्र का कच्चा मकान बारिश में गिर गया। इससे खाने पीने का सामान नष्ट हो गया। पीड़ितों ने राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का सही आंकलन कराके आर्थिक सहायता दिलाने की तहसील प्रशासन से मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मकान गिरा, प्रशासन से मदद की गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...