मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज भुड़कुड़ा में मंगलवार को गंगा जोन के विद्यालयों का क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम दुलार सिंह ने किया। साथ में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. चन्द्रपाल सिंह की उपस्थिति रहे। इस अवसर पर विद्यालय के डिजिटल स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया गया। पहले दिन दौड़, लम्बी कूद एवं गोला फेंक की हुई प्रतियोगिता में गंगा जोन के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वकभाग लिया। इस इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष राम जियावन सिंह, उप-प्रबंधक दशरथ सिंह, सदस्य अकबाल सिंह, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, संजम कुमार सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखा...