मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद | पवित्र सावन माह के प्रारंभ होने में आठ दिन का समय शेष रह गया है। कांवरियों के मिर्जापुर की गंगा से कांवर में जल लेकर सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार शिव मंदिर जाने का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा l इस बार जर्जर, गड्ढा एवं कंकड़युक्त सड़क कांवरियों की भक्ति एवं धैर्य की परीक्षा लेंगे l यह भी पढ़ें- Mirzapur News: डीएम-एसपी ने मड़िहान-घोरावल मार्ग का किया निरीक्षणसड़क की हालात लोक निर्माण विभाग की ओर से मिर्जापुर से मड़िहान बाजार तक सड़क के दोनों तरफ की गई खोदाई और सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे नंगे पांव आने-जाने वाले शिवक्त कांवरियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। जानकारी के बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग इस ओर से पूरी तरह मौन है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बा...