मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मवयी कला गांव में बनी सड़क बरसात से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व बरसात के पानी से पक्की सड़क टूट गयी। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों, बीमार लोगों, विद्यालय जाने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है।इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गयी, लेकिन अभी तक टूटी सड़क को ठीक नहीं कराया गया। रोड पर बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, आवागमन बाधित है। लोक निर्माण विभाग इस पर कोई निगरानी नहीं कर रहा है। विधायक रिंकी कोल से भी संपर्क मार्ग को ठीक कराने का पत्रक दिया गया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान महेश पाल, दद्दू सिंह, बब्लू सिंह, संतू, अनील सिंह, मनीष, इंद्र बहादुर ...