मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: लालगंज। बारिश से क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर परिसर के पास शनिवार को पानी भर जाने पर जिलाधिकारी अजीत कुमार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बाइक से आवागमन रोकने के निर्देश दिया है। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने थानाध्यक्ष को मार्ग पर पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क पर पानी भरा रहने तक किसी भी बाइक सवार को मार्ग से गुजरने न दिया जाए। पानी हटने और आवागमन सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने पानी के बहाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...