मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- सबरी के पास ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास शुक्रवार की सुबह वृद्ध ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। देर रात पुलिस ने शव की पहचान बथुआ मोहल्ला निवासी के रुप में की। मृतक कैंसर की बीमारी से ग्रसित था। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस डाउन जा रही थी। एक वृद्ध ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में अलग हो गया है। मृतक की उम्र लगभग 67 वर्ष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। रात लगभ...