Mirzapur News: कुशियरा फाल में डूब रहे युवक को बचाया
मिर्जापुर, जुलाई 20 -- Mirzapur News: लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित कुशियरा जलप्रपात में रविवार को स्नान के दौरान भदोही का एक युवक डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने डूब रहे युवक को किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। भदोही जिले के खम्हरिया निवासी 25 वर्षीय आजाद अली अपने चार साथियों के साथ कुशियरा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। सभी स्नान कर रहे थे। उसी दौरान आजाद अली गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। यह देख उनके साथी घबराकर पानी से बाहर निकल आए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी में उतरकर डूब रहे युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.