मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुलार गांव में शनिवार शाम कुएं से पानी लेने गई आठ वर्षीय बालिका की कुंए में गिरने से मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं में गिरने की आशंका पर जब परिजन कुएं पर पहुंचे तो उसका शव पानी में उतराया हुआ था।महुलार गांव निवासी छोटेलाल कोल की पुत्री अंजना (8) शनिवार को शाम करीब पांच बजे घर से कुएं से पानी लेने गई थी। इस दौरान कुएं में गिर गयी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके कुएं में गिरने की आशंका से परिजन कुएं में पानी अधिक होने के कारण कांटा डालकर तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद अंजना का शव दो बजे रात कुएं से बरामद हुआ। अंजना दो भाई और दो बहन हैं। बड़े भाई सतीश की उम्र...