मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव में रविवार की सुबह कुएं में गिरी बेटी को बचाने में मां भी कूद गई। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से मां-बेटी को बाहर निकाला, लेकिन बेटी की मौत हो गई। जख्मी मां को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कुएं में गिरने से छात्रा की मौतदुखद घटना का विवरण क्षेत्र के धौरहरा गांव के बैशपुर मजरा निवासी बसंत लाल गुप्ता की 12 वर्षीया पुत्री सुचिता अपनी मां 45 वर्षीय शकुन्तला देवी के साथ सुबह ग्यारह बजे घर से एक किमी दूर खेत में निराई करने गई थी। उसी समय सुचिता को प्यास लगी और वह वह कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुंए पर चली गई। रस्सी के सहारे बाल्टी से पानी न...