Mirzapur News: किसान के बेटे शिवराज ने योगा में जीता चार गोल्ड मेडल
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: जिगना। क्षेत्र के बौंता विशेषर सिंह गांव के किसान के बेटे ने कर्नाटक के बेंगलुरु में संपन्न हुई सातवें नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रौशन किया है। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के बैनर तले हुई प्रतियोगिता में शिवराज बिंद पुत्र बनवारीलाल ने सुपर सीनियर में दो स्वर्ण पदक तथा ट्रेडिशनल इवेंट में गोल्ड मेडल व आर्टिस्टिक सोलो में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत स्काउट्स-गाइड भवन बेंगलुरु में कर्नाटक स्टेट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। शिवराज बिंद की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रशासक मनोज पाठक, अनूप सिंह, आशीष यादव, विद्या सरोज, प्रकाश बिंद, दिलीप, पंकज, अमलेश, रमेश, आशीष ने बध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.