Mirzapur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व नाबालिग बेटी घर से कुछ दूर किसी कार्य से गई थी। उसी दौरान गाँव का ही एक व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। दरवाजा बंद कर किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। महिला ने चील्ह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.