मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी को शुक्रवार धर दबोचा। 26 अगस्त को एक महिला ने अज्ञात के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को सहेली के साथ घर से स्कूल जाने तथा वापस घर न लौटने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो की धारा की बढ़ोत्तरी की। पुलिस ने आरोपी सहुवाइन का पोखरा निवासी मंगला उर्फ मंगरु व खेमईपुर निवासी कन्हैया विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- किशोरी को बेचने और दुष्कर्म के आरोप में जीजा-साला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...