मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- Mirzapur News: अदलहाट। क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने तहरीर देकर बताया कि 15 वर्षीय पुत्री अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करती है। 23 नवंबर को सुबह नौ बजे वह पढ़ने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। किशोरी को अदलहाट के शर्मा मोड़ से दो किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे वाराणसी के छित्तुपुर इलाके में एक कमरे में बंद कर दिया। किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची। उसने घरवालों को आपबीती बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार...