Mirzapur News: किशोरियों को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया
मिर्जापुर, जुलाई 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। प्रतिबिम्ब फाउंडेशन की ओर से लालगंज ब्लाक सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने किशोरियों को बताया कि सेल्फ सुरक्षा के साथ-साथ आप लोगों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए भी काम करना चाहिए। निर्भय और निडर होकर समाज में रहने की जरूरत है। अपनी पढ़ाई को पूरा जरूर करना चाहिए। फाउंडेशन के निदेशक शैलेश शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में लगभग 34 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। ट्रेनर पूजा मिश्रा ने किशोरियों को समूहों में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया। मुसीबत में पुलिस हेल्पलाइन पर काल करें। इस दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शुभ्रा पाण्डेय, रेखा बिंद, विमला देवी तथा रंजना मौर्या उपस्थित रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.