Mirzapur News: काशी क्षेत्र के नवनियुक्त महामंत्री विद्याधर तिवारी का स्वागत
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में नवनियुक्त काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पुरजागीर, लाल डिग्गी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, इमरती रोड होते हुए उनका काफिला जिला कार्यालय पर पहुंचा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किए। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल रहा । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.