Mirzapur News: कार को ओवरटेक करने में ट्रक पलटा, चालक व खलासी जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 24 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के ननवगपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह कार को ओवरटेक करने में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक व खलासी दोनों केबिन में फंस गए। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। जख्मी चालक और खलासी का प्राथमिक उपचार कराया गया।चील्ह थाना क्षेत्र के गोबरहा चेतगंज निवासी 25 वर्षीय निहाल यादव ट्रक चालक हैं। वह अहरौरा से गिट्टी लादकर भदोही के गोपीगंज जाने के लिए निकला। ट्रक में खलासी कोटवा विंढमफाल निवासी 19 वर्षीय अंगद भी सवार था। चालक सुबह आठ बजे ट्रक लेकर जैसे ही चील्ह के ननवगपुर गांव के पास पहुंचा। तभी कार को ओवरटेक करने में अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गया। पलटे ट्रक के केबिन में चालक और खलासी फंस गए।मौके पर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने ट्रक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.