मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे के पास शनिवार की सुबह कार की चपेट में आने से बालिका जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।आजमगढ़ जिले के लालगंज निवासी हरिश्चंद्र यादव परिवार संग मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। सुबह लगभग सात बजे जैसे ही अर्टिगा कार से चील्ह चौराहे पर पहुंचे। चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ी किया। परिवार के सदस्य चाय पीने के लिए नीचे उतरे। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी प्रियांशी को औराई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बालिका को पीएचसी चील्ह पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशी को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चालक ...