मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अदलहाट थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव के पास रविवार को कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौतयुवक की पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार यादव जिवनाथपुर स्थित पराग डेयरी में मजदूरी करता था। वह साइकिल लेकर घर से निकला। जैसे ही अदलहाट के अचीतपुर गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसके घरवालों को सूचना दी।पुलिस की कार्रवाई मौके...