मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद । वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अदलहाट के कौड़िया गाँव के समीप बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नरायनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गोठौरा गाँव निवासी सावन प्रजापति का कौड़िया में होम्योपैथिक चिकित्सालय है। वह बाइक से अपने क्लीनिक जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से अहरौरा जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार चार लोगों को मामूली चोट आईं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कॉर्पियो-ऑटो की टक्कर में स्वास्थ्यकर्मी सहित दो क...