मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठी गांव के सामने जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोगांव निवासी 35 वर्षीय रामकुमार वर्मा बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को पीएचसी सर्रोंई पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...