Mirzapur News: कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंदी के दीर्घायु की कामना की
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन एवं एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को देर रात साहबराम गोला स्थित रामलीला मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ एवं बालू घाट स्थित प्राचीन शिव मन्दिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने भगवान राघवेंद्र सरकार एवं बालाजी सरकार से उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद प्रसाद एवं मरीजों में फल वितरित किया। कार्यक्रम में बचाऊ लाल सेठ, जगदीश गुप्ता, नंदलाल केशरी,राजू गुप्ता, सभासद किशन मोदनवाल, गौतम बाबू जायसवाल, चंद्रहास गुप्ता, अमित गुप्ता महेंद्र साहू, संजय साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.