मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। 132/33 केवी जिगना से पोषित 33 केवी जिगना फीडर पर बिजनेस प्लान के तहत जर्जर वीसीवी को बदलने का कार्य सोमवार को किया जाएगा। इसदौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 11 केवी हरगढ़,मुआरी द्वितीय फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...