मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने श्रावण मास/कांवर यात्रा को देखते हुए कांवर यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। एसपी ने नगर के कांवर मार्ग बरियाघाट, नटवां, मुहकुचवा तिराहा आदि का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिया। वहीं एसपी ने वासलीगंज चौराहे पर कांवरियों को खाने की सामग्री व पानी की बोतल प्रदान कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...