मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार शाम को एआईसीसी प्रभारी संगीता बेनीवाल और प्रदेश प्रभारी कमलेश ओझा ने क्षेत्र के जमालपुर, नारायनपुर एवं अहरौरा नगर में बैठक करके प्रदेश में चल रहे, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर ब्लॉक कमेटी व नगर कमेटी तथा स्थानीय लोगों से विचार विमर्श कर मन टटोला। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से कांग्रेस के प्रति रूझान और कांग्रेस के सिद्धांतों, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बातचीत कर जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, शहर अध्यक्ष राजन पाठक गुलाबचंद्र पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर, सूर्यभान सिंह, राजेश मिश्रा, भूपेंद्र शुल्का आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू जिला कांग्रेस ...