मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस और सपा व उसके सहयोगी दलों पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- भाजपा तथ्यों के साथ जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगीअभियान की रूपरेखा और रणनीति मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के उद्देश्यों एवं इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन के निर्देशों के अनुरूप अभियान को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने...