मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र अंतर्गत बलापुर एवं गोगांव ग्रामपंचायत में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। बलापुर में किसान नंदलाल पाल, बाबा राम, तेरसू, शिवलाल, परमेश्वर आदि ने बताया कि कर्णावती नदी के बाढ़ के पानी में डूबकर फसलें नष्ट हो गई। क्षतिपूर्ति की बात तो दूर राजस्व कर्मी गांव में आकलन करने नहीं आए। लेखपाल चौपाल में भी नहीं आए।सेक्रेटरी धनंजय बिंद ने प्रभावित किसानों का नाम सूचीबद्ध कर किसानों को शांत कराया। एडीओ कृषि,सहकारिता,ग्राम्य विकास भी नदारद रहे। ग्राम प्रशासक पप्पू पाल ने बताया कि सूचना के बाद भी प्रसाविका, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री चौपाल में नहीं पहुंची। गोगांव में सहायक विकास अधिकारी आरके सिंह की उपस्थि...