मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के तुर्कान मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय अशफाक अहमद मंगलवार की शाम पांच बजे कर्णावती नदी के पानी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अशफाक अहमद अपने मोहल्ले के साथी गुड्डे अहमद के साथ बिहसड़ा से लौट रहे थे। विजयपुर गांव में कर्णावती नदी पर बने पुल पर बाढ़ का पानी होने के कारण दोनों ने अपनी बाइक पांडेयपुर गांव के पास खड़ी किया और पैदल ही नदी पार करने लगे। पुल पार करने के बाद जैसे ही अशफाक ने पुल की रेलिंग छोड़ी। यह भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी समेत इन 7 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल तभी वह पानी के तेज बहाव में बह गया। साथी गुड्डे अहमद के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर...