मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: अदलहाट। जमालपुर ब्लॉक के ग्राम सभा करजी में ग्यारह दिवसीय अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का 28 अक्तूबर से किया गया है। यह धार्मिक आयोजन पिछले 43 वर्षों से निरंतर परंपरागत रूप से आयोजित किया जा रहा है। 11 दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन सात नवंबर को हनुमान जयंती के दिन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक तिवारी व संचालन इन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने की। देव द्विवेदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मानस पाठ में गुरुदास पांडेय, बंशीधर तिवारी, विद्या दुबे, मुकेश दुबे, बंदी दुबे, दीपक दुबे, देवेंद्र दुबे और आशु तिवारी प्रतिदिन रामचरित मानस का पाठ कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...