Mirzapur News: करंट से किशोर झुलसा
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के देवपरवा गांव में शनिवार को पंखे में उतरे करंट से किशोर झुलस गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चील्ह थाना क्षेत्र के देवपरवा गांव निवासी पप्पू भारती का 17 वर्षीय पुत्र मनी भारती शाम पांच बजे पंखे का स्विच ऑन कर रहा था। उसी समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर वहीं जमीन पर गिर गया। घरवालों ने अचेतावस्था में उसे पुरजागीर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से किशोर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.